Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


ईशान नांदल, राहुल लोहान, युवराज, आयुष और शानवी बने बैडमिंटन चैंपियन

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at July 3, 2023 Tags: , , , ,

जिलास्‍तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को एसएस दत्त ने किया सम्‍मानित

BOL PANIPAT – जिलास्‍तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने रोमांचक मुकाबलों से सभी का दिल जीत लिया। अलग-अलग वर्ग में लड़कों व लड़कियों ने प्रतियोगिता जीती। अंडर 15 लड़कों में ईशान नांदल, लड़कियों में यशवी चैंपियन बनीं। अंडर 11 में युवराज और सानवी जीते। पानीपत क्‍लब में डिस्ट्रिक्‍ट बैडमिंटन एसोसिएशन ने 12वीं वार्षिक प्रतियोगिता कराई। विजेता खिलाड़ी अब प्रदेशस्‍तर पर पानीपत का नेतृत्‍व करेंगे।
पुरस्‍कार वितरण समारोह में प्रमुख उद्योगपति एसएस दत्त मुख्य अतिथि रहे। उन्‍होंने बच्‍चों का उत्‍साह बढ़ाते हुए कहा कि विजेता खिलाड़ी पानीपत का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में पीछे रहे खिलाड़ी निराश न होकर, अपनी तैयारी को और बेहतर करें। बैडमिंटन में पानीपत के खिलाड़ी बहुत आगे जा सकते हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर, महासचिव दिनेश संदुजा, ओ पी रानोलिया, कोषाध्यक्ष सतीश महाजन, सुधांशु प्रभाकर, सुरेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, भूपेंद्र नांदल, संजय कटारिया, अजय नांदल,तिलक मक्कड़, मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम
ब्‍वायज
अंडर 19 – राहुल लोहान
द्वितीय – देव रावल
अंडर 17 – ईशान नांदल
द्वितीय – आदित्‍य मलिक
अंडर 15 – ईशान नांदल
द्वितीय – अर्जुन
अंडर 13 – आयुष
द्वितीय – मानव
अंडर 11 – युवराज जागलान
नयांश
ब्‍यावज डबल (अंडर 19) – भविष्‍य अहलावत, राहुल लोहान
द्वितीय – अर्नव, राघव
ब्‍यावज डबल (अंडर 17) – आदित्‍य मलिक, कार्तिक मलिक
द्वितीय – भविष्‍य, हर्षित
ब्‍यावज डबल (अंडर 15) – ईशान नांदल, लविश
द्वितीय – अक्षित, निकुंज
ब्‍यावज डबल (अंडर 13) – आयुष, मानव
द्वितीय – आर्यन, यश जोशी
ब्‍यावज डबल (अंडर 11) – रोहन चाहलिया, युवराज जागलान
द्वितीय – मेधांश, मेगन
गर्ल्‍स
अंडर 17 – यशवी
द्वितीय – वंसिका
अंडर 15 – यशवी
द्वितीय – अर्शिया अनेजा
अंडर 13 – सानवी
द्वितीय – सारा यादव
अंडर 11 – सानवी
द्वितीय – आराध्‍या जागलान
गर्ल्‍स डबल (अंडर 15) – अनवी, यस्‍वी
द्वितीय – सानवी, सारा यादव
गर्ल्‍स डबल (अंडर 13) – सानवी, सारा
द्वितीय – गुरबाणी, युविका
मिक्‍स डबल (अंडर 17) – अर्जुन, यस्‍वी
द्वितीय – भविष्‍य, गुरबाणी
मिक्‍स डबल (अंडर 15) – इशाना, सारा यादव
द्वितीय – अर्जुन, यस्‍वी

मैन डबल – रमन मिगलानी, विकास सैनी
द्वितीय – अभिषेक, राहुल लोहान
मैन सिंगल – दिशांत अहलावत
द्वितीय – राहुल लोहान

मिक्‍स डबल – राजन, मनीष
द्वितीय – सुधांशु, भक्ति

Comments