Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


गहरे पानी में पलटी आर्मी की गाड़ी.

By LALIT SHARMA , in Accident , at July 12, 2023 Tags: , , ,

-सेना के 6 जवानों को किया गया रेस्क्यू 

 BOL PANIPAT : पानीपत में नवादा तटबंध के पास यमुना नदी के पानी में डूबे गांवों में दवाइयां /मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने जा रही आर्मी की एक गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी। गाड़ी में सेना के 6 जवान सवार थे। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। कड़ी मशक्क़त के बाद गाड़ी तक पहुंच कर पलटी हुई गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी 6 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जेसीबी की मदद से गाड़ी को पानी से बाहर निकला गया । इसके बाद जवानों को वहां से नजदीकी सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। जहां सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद  प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में जवानों को चोटें जरूर आई है। मगर, प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक चोटें ज्यादा गंभीर नहीं है।

सेना के यह जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएँ पहुंचाने के लिए दौरे पर थे। हादसे का पता चलते ही सेना के अन्य जवानों के अलावा ग्रामीण, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

Comments