Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


किसी भी सूरत में अवैध खनन ना होने दें : उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जुलाई। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में अवैध खनन के कारोबार से जुड़े लोगों पर नकेल डालने शुरू करें और किसी भी सूरत में अवैध खनन ना होने दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी उठान सम्बंधी कोई भी अनुमति जारी करने से पहले सम्बंधित एसडीएम से एनओसी लेना सुनिश्चित किया जाए।  
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किए जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खन्न करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए और आवश्यकता पडऩे पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि हमें सभी को मिलकर अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों को खेतों से मिट्ïटी उठाने सम्बंधी अनुमति दी गई है, उनका समय-समय पर मौका मुआयना भी किया जाए ताकि यह जांच की जाए कि जितनी मिट्ïटी उठाने की अनुमति दी गई है कहीं सम्बंधित लोग ज्यादा मिट्ïटी तो नही उठा रहे।
बैठक में जिला खनन अधिकारी ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बतायाकि विभाग द्वारा 17 वाहनों को सीज किया गया है और तीन वाहनों से जुर्माने के तौर पर 10 लाख 53 हजार 350 रूपये की रिकवरी भी की गई है वही साथ एफआईआर भी करवाई गई है।  बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एनफोर्समेंट के डीएसपी नरेश अहलावत, डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, ईटीओ योगेश भारद्वाज इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments