जुआ खेलते 7 आरोपी काबू. दाव पर लगी 17460 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT :24 अगस्त 2023, सीआईए वन पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 17460 रूपए की नगदी बरामद हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम के सीआईए वन की टीम बुधवार को गश्त के दौरान भावना चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की वधावाराम कॉलोनी मार्केट में गुरू मेडिकल स्टोर के पास एक मकान में 6/7 युवक पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर मकान में प्रवेश कर दिवार की आड में छुपकर देखा 7 युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जूआ खेल रहे सभी आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 17460 रूपए की नगदी बरामद की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहित पुत्र सुभाष निवासी विकाश नगर तहसील कैंप, मोंटी पुत्र उमेश, सोहित पुत्र पलटे सिंह, सतीश पुत्र हरवीर सिंह, राजीव पुत्र भोपाल सिंह निवासी वधावाराम कॉलोनी, वेद प्रकाश पुत्र हवासिंह निवासी हरिसिंह चौक व अखिलेश पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी भगत नगर के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments