Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा 17 सितंबर को पहुंचेगी पानीपत

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 16, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जिला के समस्त अग्रवाल समाज द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को जींद के अर्जुन स्टेडियम में होने वाली वैश्य संकल्प को कामयाब बनाने के लिए 15 सितंबर से अग्रवाल समाज के युवा साथियों द्वारा पूरे हरियाणा में वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जोकि 17 सितंबर को 4:30 बजे पानीपत के टोल टैक्स पर पहुंचेगी जिसके स्वागत में पानीपत जिले के समस्त अग्रवाल समाज के साथी मौजूद होंगे। इस यात्रा की अगुवाई महाराजा अग्रसेन जी के 18 पुत्रों के रूप में अग्रवाल समाज के युवा साथी अपने मोटरसाइकिलो पर करेंगे। तत्पश्चात पानीपत के टोल टैक्स से शुरू होकर अंसल से होकर जीटी रोड के रास्ते सनौली रोड शिव चौक एसडीबीएम स्कूल के बाद महाराजा अग्रसेन चौक पर यात्रा का समापन होगा उसके तुरंत बाद अग्रवाल भवन सेक्टर 24 में सभी साथियों के लिए रात्रि बहुत है की व्यवस्था की गई है आप सभी पानीपत के साथी इस यात्रा में पहुंचकर वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का स्वागत करें

Comments