Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बी.कॉम व बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए  फ्रेशर पार्टी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम तथा बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए  फ्रेशर पार्टी का आयोजन  किया गया। इस फ्रेशर पार्टी का शीर्षक फ्रेशर्स फैमिलिया 2023  रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  उप्राचार्य प्रो. रंजना शर्मा ,डॉ. सुनीत शर्मा, प्रो.अजय पाल सिंह ,प्रो.माधवी,   प्रो.ज्योति गहलोत ,प्रो. राजेश बाला तथा प्रो.रूहानी शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। महाविद्यालय की उप प्रधानाचार्या प्रो.रंजना शर्मा  ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी सहयोग और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और उन्होंने विद्यार्थियों को  कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया! इस पार्टी में विद्यार्थियों ने अनेक तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए ! महाविद्यालय से  डॉ. निधान, लेफ्टिनेंट राजेश,डॉ.प्रवीण ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनीत शर्मा  ने कहा इस प्रकार के आयोजन करने से विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ  मैनेजमेंट का ज्ञान भी मिलता है तथा पार्टी से बहुत से विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट की बहुत  बारिकिया भी सिखी । विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, सामूहिक नृत्य,गायन आदि में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही रैम्प वॉक, गेम्स आदि में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।  इस आयोजन में  निर्णायक मंडल की भूमिका  प्रो.अजय पाल ,प्रो.माधवी, प्रो.ज्योति गहलोत, प्रो.राजेश बाला ,प्रो.रूहानी शर्मा, प्रो. निशा ने निभाई। इस विदाई समारोह में छात्र जय गहलोत ने मिस्टर फ्रेशर्स और छात्रा गरिमा  ने मिस् फ्रेशर्स का खिताब हासिल किया। सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी शिरकत करके इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। मंच का संचालन प्रो.सोनिया विरमानी ,  रुचिका बत्रा व उनके नेतृत्व में जय गहलोत ,काजल,दृष्टि ,खुशी ,कसक तथा मोहिनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो.विनीता ,प्रो.करुणा,प्रो.रितिका,प्रो.रीना , प्रो. पूजा ,प्रो. सुखजिंदर सिंह,प्रो. जागृति, प्रो.निशा गोयल,प्रो. शिखा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो.नीतू तथा प्रो. राहुल भी उपस्थित रहे।

Comments