Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


विस्तारको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इसराना 21 अक्तूबर,अल्पकालीन विस्तारक योजना के तहत इसराना विधान सभा क्षेत्र से गए विस्तारकों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए उम्दा प्रयास किए है।उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। ये बधाई के पात्र है । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता इसराना विधान गृह में अल्पकालीन विस्तारकों के सम्मान समारोह में कहे।
डा अर्चना ने कहा की सभी अल्पकालीन विस्तारक अपना घर परिवार छोड़ केवल संगठन के कार्य में लगे रहे। उन्होंने साबित किया की स्वयं तथा परिवार से पहले देश है।भाजपा को आप सब पर गर्व है। आप जैसे निस्वार्थ कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा राज्य तथा केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। डा अर्चना गुप्ता ने विस्तारको को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक रामफल चिदाना ने जिला भाजपा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने भी अपने संबोधन में अल्पकालीन विस्तारको की भूरी भूरी प्रसंशा की।

Comments