Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल पानीपत और कॉलेज एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 27, 2023 Tags: , , , , , , ,

जागरूक युवा ही भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम का निर्माण कर सकते है: विवेक नारायण महाप्रबंधक आईओसीएल पानीपत

भाषण प्रतियोगिता और लघु नाटिका के मंचन ने किया विद्यार्थियों को जागरूक

BOL PANIPAT , 27 अक्टूबर.

    एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आईओसीएल रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स और कॉलेज एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे’ विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे बतौर विशिष्ट मेहमान विवेक नारायण महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) आईओसीएल पानीपत, चेतन काम्बले वरिष्ठ मैनेजर विजिलेंस, विवेक शर्मा मैनेजर सीएसआर और त्रिदेशा असिस्टेंट मैनेजर सीएसआर ने शिरकत की । माननीय मेहमानों का स्वागत सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता और एनएसएस ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग ने किया । कार्यक्रम में ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने उदगार व्यक्त किये । अजय, प्रदीप, सुमन, ऋतिक, कपिल और रोमित की टीम ने भ्रष्टाचार उन्नमूलन विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की । विदित रहे कि इस वर्ष ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे’ विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक मनाया जा रहा है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्षस्थ भ्रष्टाचार-रोधी निकाय है जिसे प्रशासन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार से संघर्ष करने का अधिदेश प्राप्त है । यह केंद्र सरकार तथा इसके संगठनों में सतर्कता प्रशासन पर अधीक्षण रखती है । आयोग ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता’ की निति पर कार्य करती है ।

विवेक नारायण महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएं) आईओसीएल पानीपत ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई । उन्होनें कहा कि आधुनिक परिप्रेक्ष्य में सामाजिक जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि समाज में कई प्रकार की बुराइयां व्याप्त हैं । इनमे से कुछ बुराइयों का क्षेत्र इतना बड़ा है कि उनसे समाज का कोई भी वर्ग, चाहे वह समृद्ध, गरीब, ग्रामीण, शहरी कोई भी हो, अछूता नहीं है । समाज की इन कमियों और खामियों को हम लोगों को जागरूक बनाकर ही खत्म कर सकते है ।           

     चेतन काम्बले वरिष्ठ मैनेजर विजिलेंस ने कहा कि आईओसीएल ने इस प्रकार के कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भागीदारी को इसलिए सुनिश्चित किया है ताकि ये युवा समाज और जनता के मध्य समग्र जागरूकता और भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम का निर्माण कर सके । आईओसीएल अपने आंतरिक कार्यकलापों पर पूरी तरह ध्यान देता है ताकि उसके सारे कर्मचारी ईमानदारी और सम्पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्य करे । समाज के सभी वर्गों को हमारे राष्ट्रीय जीवन में ईमानदारी बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग भी चाहता है कि सभी संगठन आंतरिक कार्यकलापों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के भाग के रूप में अभियान विधि में लिया गया है ।

     विवेक शर्मा मैनेजर सीएसआर ने कहा कि गलत तरीकों से पैसा कमाना ही भ्रष्टाचार है । ऐसा व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए देश की संपत्ति का शोषण करता है और यह देश की उन्नति में सबसे बड़ा बाधक तत्व है । कैसे हम छोटे-छोटे लाभों के लिए जाने-अनजाने गलत रास्तों का इस्तेमाल कर लेते है । यदि व्यक्ति देश, समाज और अपने खुद के व्यक्तित्व के बारे गंभीरता से मंथन करे तो वह ईमानदारी के रास्ते पर चलकर भी सफलता की बुलंदियां प्राप्त कर सकता है ।

त्रिदेशा असिस्टेंट मैनेजर सीएसआर ने कहा कि सतर्क और जागरूक नागरिक किसी भी कर्मचारी को ईमानदारी से काम करने के लिए मजबूर कर सकता है । यदि हमें अपने अधिकारों का ही पता नहीं होगा तो हम खुद को जागरूक नहीं कह सकते ।

डॉ राकेश गर्ग एनएसएस ऑफिसर ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक प्रमुख बाधा है । इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि इस बुराई का जड़ से खात्मा हो सके । भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा । छात्र-छात्राओं को अभी से यह संकल्प लेना होगा कि उन्होनें न घूस देनी है और न ही लेनी है । जीवन के सभी कार्यो को ईमानदारी और मेहनत से करना है ।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में दीपक मित्तल, चिराग सिंगला उपस्थित रहे ।

Comments