विजय जैन ने राकेश नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई विजय जैन ने बूथ नंबर 88 से 96 तक बूथ कमेटी के शिव मंदिर धर्मशाला राकेश नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि पानीपत ग्रामीण हल्के में हर बूथ पर 10 यूथ होंगे इन्हें कार्यकर्ताओं के दम व संघर्ष और मेहनत की बदौलत हम आगे बढ़ सकते हैं हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जा कर के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवाऐ और घर-घर जाकर के पार्टी का प्रचार प्रसार करें और जो कार्य सरकार ने किए हैं उन सब का व्याख्यान करें जैन ने कहा है कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी और नेता के रीड की हड्डी होते हैं इन्हीं के बल पर ही हर बूथ पर हमारे को विजय मिलेगी और आप लोगों को जहां पर मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हर वक्त आपके लिए तैयार मिलूंगा और सदैव संघर्ष में आपके साथ खड़ा रहूंगा इस अवसर पर बोलते हुए पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चे के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि थोड़े ही समय में भाई विजय जैन ने पानीपत ग्रामीण हल्के में अपनी पहचान बनाई है और आज बूथ वाइज कमेटी का गठन किया गया है हर बूथ पर 10 यूथ की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी कार्यकर्ता अपने जिम्मेवारी समझ करके भाई विजय जैन के लिए कार्य करें राणा ने कहा है कि भाई विजय जैन व शख्सियत है जिन्होंने समाज सेवा और जन सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया है मेरे सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह घर-घर जाकर के भाई विजय जैन का नाम हर बच्चे बुजुर्ग और औरतों तक पहुंचाएं ताकि हर घर में जैन की पहचान बन सके अब यह समय संघर्ष का समय है और संघर्ष करने वालों की हमेशा विजय होती है राणा ने कहा है कि हर बूथ पर भाई विजय जैन के कार्यकर्ता अपना कार्य करते रहेंगे इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे की रूपरेखा तैयार करके भाई विजय जैन को विजयी बनाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर भीष्म कोहली, मूलचंद कोहली, सतीश कोहली, कैलाश हवाई, सुभाष कबीरपंथी, मनोज शर्मा, भूलन प्रजापत, धर्मवीर रावल, कन्हैया कोहली, नानक कोहली, लक्ष्मण राणा, धर्मपाल नागपाल, मनोज रोहिल्ला, जयप्रकाश शर्मा, बलवान प्रजापत, रोशन लाल प्रजापत, शेर सिंह प्रजापत, राहुल राणा, रामलाल भाटिया, शिवकुमार शर्मा,रमेश मौर्य एडवोकेट, बिट्टू कलशन, बलदेव अरोड़ा हनुमान, बृजपाल शर्मा, नरेश गुर्जर,आदि लोग उपस्थित रहे

Comments