श्री लक्ष्मी नारायण साईं बाबा मन्दिर कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा
BOL PANIPAT : श्री लक्ष्मी नारायण साईं बाबा मन्दिर ऋषि कॉलोनी के नवनिर्वाचित प्रधान किशन लखीना की अध्यक्षता में आज एक मीटिंग मन्दिर प्रांगण में हुई जिसमें मन्दिर कार्यकारिणी के सदस्यों पर विचार करके घोषणा की गई। कार्यकारिणी में सरपरस्त दर्शन असीजा, बृज मोहन टुटेजा, नरेन्द्र जुनेजा, कँवल नैन सेठी, सुंदर लाल नंदवानी , सतीश रेवड़ी, रमेश लखीना, गुलशन लखीना, तिलक राज मेंहदीरता होंगे महाप्रबन्धक राजेंद्र टुटेजा, महासचिव कैलाश नारंग, कोषाध्यक्ष पंकज नारंग, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश लखीना, शैंकी सेठी, दिनेश ढींगडा होंगे। मीडिया प्रभारी योगेश बाँगा ,मोहित नारंग, प्रचार मंत्री नीतीश ग्रोवर , रुपेश लखीना , सिद्धार्थ नारंग, स्टोर कीपर अनिल रेवड़ी, भंडारी सतीश नगपाल, राजकुमार शर्मा, गुलशन खुराना, राम मेहर चौहान, विजय नारंग व सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा होंगे। इस अवसर पर प्रधान किशन लखीना ने कहा कि सभी सदस्य पूरे मनोयोग से मन्दिर से जुड़ी जिम्मेवारी का निर्वाह करेंगे एवं आपसी तालमेल से मन्दिर के विकास कार्य को आगे बढ़ायेंगे।

Comments