Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा है : प्रवीण जैन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज सोदापुर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को गर्म जैकेट वितरण की
 संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज सोदापुर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को गर्म जैकेट वितरण की  जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे आज बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला कुष्ठ रोगी भाई बहन हमारे समाज का ही हिस्सा है इसका हमें  सहयोग करना चाहिए और आज मंगसीर के महीने की पूर्णिमा   है आज के दिन का दान का बहुत बड़ा महत्व है आज के लिए का किया दान 32 पूर्णमासी के बराबर दान लगता है और अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें बताइए हमारी कोशिश होगी जरूरतमंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान  31 दिसम्बर परशुराम धर्मशाला हरी नगर 7 जनवरी जैन स्थानक अग्रवाल मंडी 14 जनवरी थर्मल के पास झुग्गी झोपड़ी में व आगे जहां भी बन पाएगा । ये अभियान समाज सेवियों के सहयोग से समाज सेवा संगठन की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसम्बर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लिम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म  कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमे दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने  चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जाएगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करेंसी लेनी पड़ती हैं सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जायेगा और वही वहा चलता है और  गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए।  जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरूरतमंदों के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरुरत मंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन ,गंगा गुप्ता,कैलाश जैन,अमित जैन, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments