Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत एक बार फिर शर्मसार.नाले की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में एक बार फिर से ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना के नारायण सिंह पार्क कॉलोनी में रघुदीप अस्पताल के समीप नाले की सफाई के दौरान कर्मचारी को नाले में एक नवजात का शव मिठाई के पॉलिथीन बैग में दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आवश्यक कार्रवाई के बाद नवजात के शव को नाले से निकाला गया।नवजात के पैर पर एक कपड़ा कसकर बांध गया था। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस हेड कांस्टेबल कुलदीप का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि नवजात की मौत किस वजह से हुई। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीक हो रहा है कि नवजात 9 महीने बाद डिलीवरी से पैदा हुआ है उसके बाद ही उसे फेंका गया है।

Comments