Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई; “ऑपरेशन आक्रमण”.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 14, 2024 Tags: , , , , ,

पानीपत पुलिस की 64 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 36 आरोपी किए गिरफ्तार.

अवैध 1 देसी पिस्तौल,119 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब, 35 ग्राम गांजा पत्ती व सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपियों से 17810 रूपये की नगदी बरामद.

2 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार

BOL PANIPAT : 14 जनवरी 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए 14 जनवरी को रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दंबिस देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 36 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 64 टीमें गठीत कर जिसमे कुल 236 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें रविवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी। टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दंबिस देते हुए गैर कानूनी कार्यों व आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अभियान के तहत 11 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत 9 अभियोग दर्ज किए गए इनसे 119 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, सट्टा खाईवाली कर रहे 3 आरोपियों को दाव पर लगी 17810 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर गैम्बलिग एक्ट के तहत 3 अभियोग दर्ज किए, 1 आरोपी को  35 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 1 अभियोग दर्ज किया, 1 आरोपी को अवैध देसी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत 1 अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अलावा चोरी व अन्य पुराने आपराधिक मामलों के 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे.

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे। सूचना देने वाले की पहचा पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments