21 जनवरी पानीपत के लिए ऐतिहासिक दिन होगा : विकास गोयल
BOL PANIPAT : पानीपत की सैकड़ों संस्थाओं ने श्री राम शोभा यात्रा में स्वागत मंच लगाने का निर्णय लिया । इन संस्थाओं की बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक आयोजित की गई । इस अवसर पर प्रसिद्ध सामाजिक समन्वयक विकास गोयल ने कहा कि 21 जनवरी पानीपत के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। जब इतनी बड़ी जन सहभागिता के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी । पानीपत के सभी वार्डों से RWA , शैक्षणिक और सामाजिक , धार्मिक संस्थाएं इस यात्रा में स्वागत के लिए आगे आ रही है । युवा नेता चांद भाटिया ने कहा कि पानीपत में श्री राम के जयकारों की गूंज हर घर से आ रही है, जिसके सुखद परिणाम आएंगे व भारत देश मजबूत बनेगा । SD एजुकेशन सोसायटी के अनूप गर्ग ने कहा की पूरे देश में राम जी का पर्व मनाया जा रहा है । ऐसे में पानीपत में एक कदम आगे बढ़ कर काम किया । राहुल विज ने कहा कि आज सारा पानीपत की संस्थाओं ने एकजुट होकर पानीपत एक है के नारे को बुलंद किया ।महेश थरेजा ने कहा कि पानीपत के 2.5 किलोमीटर का रास्ता अनुपम व दर्शनीय होगा । इस अवसर पर ब्रज रानी शर्मा , इंदु कुकरेजा , ओपी मिगलानी , टोनी जैन , प्रवीण जैन , मोना शर्मा , राजू शर्मा , अशोक कैलाशी , चमन गुलाटी , मनन सिंगला , राहुल प्रजापति आदि मौजूद थे।.युवा संस्था , गणेश मराठा मंडल , पावर ऑफ यूनिटी , श्री महावीर लोक संस्था , अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , शिरडी साई सेवा समिति , न्यू जगन्नाथ विहार एसोसिएशन, मानव सेवा समिति, गोपी संकीर्तन , श्री हीरानंद मक्कड़, पानीपत पंचायत शमशान भूमि , बाबा मुराद शाह सेवा समिति , मनन सिंगला पालिका बाजार , इंडियन वूमेन एसोसिएशन , श्री महावीर मंदिर सभा बस स्टैंड , जन सेवा दल , सरस्वती वूमेन एसोसिएशन , इंडियन वूमेन ओलंपिक , हनुमान मंदिर पटेल नगर, श्री श्री श्री महावीर सेवा दल , IHM पानीपत, मिट्ठन दी मिठाइयां , ग्यारह समाज , प्रजापति दक्ष समिति, धोबी समाज ,वृंदावन ट्रस्ट पानीपत, सबको रोशनी , जन विकास समिति , असंध रोड युवा संस्था , शिव बाबा की रसोई ,श्री वीरता परम् हंस कुटिया , वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति , सीनियर सिटीजन काउंसिल , पानीपत थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी, निफा , ग्रीन पार्क , फ्लाइंग क्लब, कृष्णपुरा वेलफेयर सोसाइटी,श्री सांयकाल रामलीला लईया सभा, आल इंडिया लईया बिरादरी,आई बी एजुकेशन, इंस्टीट्यूशन, पूर्वांचल समाज , आईबीएम स्वास्थ्य परिवार , विश्व हिंदू परिषद, सनातन धर्म संगठन पदाधिकारी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Comments