बहन को फोन करके कहा मैं नहर में कूद रहा और युवक ने नहर में लगा दी छलांग
BOL PANIPAT : पानीपत शहर में दिल्ली पैरलल नहर में एक युवक कूद गया। दरअसल, युवक अपने मामा के साथ इंस्टाग्राम पर रील लगाने के बाद हुए विवाद से आहत था। मामा उसे कई बार धमकियां दे चुका था। इसी से परेशान होकर उसने छलांग लगा दी। हालांकि, मामला पारिवारिक होने के चलते परिजनों ने मामले को रफा-दफा कर दिया।
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर का रहने वाले है। हाल में वह जाटल रोड, सौंधापुर में किराए पर रहता है। उसका 20 साल का लड़का रिहान एक रग्स फैक्ट्री में काम करता था। जोकि गुरुवार दोपहर को लंच के समय फैक्ट्री से निकला था। इसके बाद वह न तो कंपनी में वापस गया और न ही घर आया।
जिसको लेकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को रिहान की साइकिल व उसके सभी कपड़े, मोबाइल, साइकिल की चाबी दिल्ली पैरलल नहर किनारे पड़े मिले। लेकिन, रिहान के बारे में कुछ पता नहीं लगा।

पिता यूनुस ने शिकायत में कहा कि रिश्ते में लगने वाले मामा शाहरुख (24) से उसके बेटे रिहान का पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। रिहान ने इंस्टाग्राम पर कोई रील लगाई थी।
जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ। दोनों को खूब समझाया। लेकिन, शाहरुख ने उसे धमकियां दी थीं। इसी बात से रिहान परेशान था। गुरुवार दोपहर को उसने अपनी बड़ी बहन को फोन कर कहा कि वह नहर में कूद रहा है।
वहीं रिहान के मामा शाहरुख ने बताया कि किसी प्रकार का कोई पारिवारिक विवाद नहीं था.उन्होंने बताया कि रिहान लंच के बाद अपनी मम्मी को 5 मिनट में आने की कह कर गया था लेकिन थोड़ी ही देर बाद घर पर फोन आया कि वह नहर में कूद रहा है जिसके 10 मिनट बाद वह नहर पर पहुंचे जहां पर उसके कपड़े,चप्पल और साइकिल तो मिल गए लेकिन रिहान अभी तक नहीं मिल पाया है उन्होंने बताया कि रिहान को कल गोताखोरों ने भी तलाश किया था और पुलिस भी अपने स्तर पर तलाश कर रही है। रिहान के मामा शाहरुख ने कहा कि पुलिस सहयोग कर रही है लेकिन पुलिस ने यह भी कहा है कि आप लोग खूब्डू जाल जाकर तलाश शुरू करो हम भी अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं

Comments