Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब परिवार सहायता समिति की संचालक समाजसेवी पिंकी गर्ग की समाज सेवा का अनोखा अंदाज। 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 4, 2024 Tags: , , , ,

-पैसों की कमी के कारण नहीं होगी गरीब परिवार के बच्चे की मौत : पिंकी गर्ग

BOL PANIPAT : आज के वैज्ञानिक युग में जहां कुछ नासमझ लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और बेटियों को जन्म से पहले ही मरवा देते हैं ऐसे नासमझ लोगो के मिसाल बन रही है शहर की पूर्व मेयर अवनीत कौर और समाजसेवी पिंकी गर्ग जिन्होंने ठाना है कि अब शहर में किसी भी गरीब परिवार के बच्चे की मौत पैसों की कमी के कारण नहीं होगी और पैसों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। शहर की दो महिलाओं ने अपने और महिलाओं साथियों के साथ मिलकर श्री कृष्ण महाराज जी के आशीर्वाद से गरीब परिवार सहायता समिति के नाम से एक संस्था की शुरुआत की है जिसका एक ही मकसद है शहर में गरीब परिवार की हर प्रकार की मदद की जाए। हालांकि इस संस्था के साथ कुछ पुरुष भी जुड़े हैं लेकिन संस्था बागडोर महिलाओं के हाथ में ही है।इस कार्यक्रम में  उपायुक्त वीरेंद्र दहिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।अंतराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ और माताओं-बहनों का  कार्यक्रम में पहुँचने पर धन्यवाद किया।

क्यों करनी पड़ी संस्था की शुरुआत।

 शहर की पूर्व मेयर अवनीत कौर ने बताया कि शहर में दो-तीन केस ऐसे देखे जिनके बच्चों को ऐसी बीमारी थी जिस पर खर्च लाखों में था और परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब था। बच्चों की मदद के लिए कई लोगों ने अपनी अपनी हैसियत के हिसाब से बच्चों के इलाज के लिए पैसे दिए और बच्चे का इलाज भी हुआ लेकिन हमें लगा कि ऐसी संस्था भी होनी चाहिए जो सिर्फ गरीब परिवारों के बच्चों के इलाज करवाएं ताकि किसी गरीब के बच्चे की मौत पैसों की कमी के कारण ना हो। यही सोच लेकर गरीब परिवार सहायता समिति के नाम से संस्था की शुरुआत की है और संस्था ने पांच दिव्यांग बच्चों को भी गोद लिया है जिनका पूरा खर्चा संस्था करेगी और उनका एक अच्छे डॉक्टर अच्छे हॉस्पिटल में इलाज करवाया जाएगा।

पैसों की कमी से नहीं रहेगा कोई बच्चा शिक्षा से वंचित।

शहर की प्रमुख समाज सेविका पिंकी गर्ग ने बताया कि आज के समय में शिक्षा बहुत ही जरूरी है बिना शिक्षा के जिंदगी गुजारना बहुत मुश्किल है। संस्था ने आज ऐसे 11 गरीब परिवारों को बच्चों को भी गोद लिया है जो पढ़ने में अव्वल है लेकिन पैसों की कमी के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। इन 11 बच्चों को संस्था की ओर से पढ़ाया जाएगा। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है अगर देश का भविष्य ही अंधकार में रहेगा तो देश तरक्की कैसे करेगा।

संस्था के साथ उद्योगपति व बिजनेसमैन परिवार भी जुड़े।

पूर्व मेयर के पिता सरदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गरीब परिवार सहायता समिति की बागडोर महिलाओं के हाथ में है लेकिन इन महिलाओं के साथ-साथ कुछ शहर के उद्योगपति व बिजनेसमैन और उनके परिवार की महिलाएं भी संस्था से जुड़े हुए हैं। जिनका एक ही मकसद है पैसों की कमी के कारण किसी की मौत ना हो। इसमें  समिति के सभी सदस्य जिनमे वेद प्रकाश छाबड़ा,प्रधान शामलाल लाल गर्ग,विनोद धमीजा,विनोद खंडेलवाल,योगेश खन्ना ,संजीव टूटेजा ,राजेश गुप्ता,पवन गर्ग , रजिंद्र खुराना ,सरदार जसविंदर सिंह सग्गु,राजेश नन्दा मौजूद रहे।

Comments