Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


चुलकाना धाम फाल्गुनी महोत्सव के पावन अवसर पर  श्रद्धालुओं व आमजन की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए जिला पुलिस ने जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 18, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मार्च 2024, चुलकाना धाम फाल्गुनी महोत्सव के पावन अवसर पर महोत्सव स्थल व आसपास के क्षेत्र में जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पड़े इसके लिए जिला पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं व आमजन से इसकी पालना करने का अनुरोध किया है।

एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं व आमजन से अनुरोध किया है कि 19,20 व 21 मार्च को चुलकाना धाम मेले में आने वाले श्रद्धालु निम्नलिखित बातों का ध्यान रखे;

  1. सभी श्रद्धालूओं से अनुरोध है कि 70 माइल स्टोन G.T रोड से नेस्ले / चुलकाना की तरफ कोई भी भारी वाहन जैसे बस, ट्रैक, कैन्टर, ट्रैक्टर, ट्राली नही जायेगा।
  2. नामुन्डा नहर पुल की तरफ से किवाना व चुलकाना की तरफ कोई भी भारी वाहन जैसे बस, ट्रैक, कैन्टर, ट्रैक्टर, ट्राली नही जायेगा।
  3. गांव छदिया व बली की तरफ से चुलकाना की तरफ कोई भी भारी वाहन जैसे बस, ट्रैक, कैन्टर, ट्रैक्टर, ट्राली नही जायेगा।
  4. सभी श्रद्धालूओं से अनुरोध है कि पानीपत की तरफ से आने वाले D.J कैंटर को G.T रोड अनाज मंडी समालखा के सामने फ्लाईओवर के नीचे से अनाज मंडी समालखा मे खड़ा करेंगे।
  5. कोई भी श्रद्धालु अपने साथ कोई भी कीमती सामान मेले मे ना लेकर जाए।
  6. श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों का हाथ पकड़ कर रखें व   बच्चों की जेब मे अपने मोबाईल नम्बर की पर्ची रखे।
  7. श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि पुलिस विभाग द्वारा जारी किये रूट के अनुसार ही मन्दिर के अन्दर जाने वाले रास्ते का व मन्दिर से बाहर आने वाले रास्ते का प्रयोग करे। 
  8. किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने का सामान ना ले।
  9. मन्दिर के गेट नम्बर 3 पर पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए मोबाईल नम्बर 7015299452, 9467062880 व थाना समालखा प्रभारी के मोबाईल नम्बर 7056000120 पर सम्पर्क करें।

Comments