वेस्ट कपड़े के गोदाम में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा चेन व बटन से भरे दो कट्टे बरामद.
BOL PANIPAT : 22 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने मोतीराम कॉलोनी में वेस्ट कपड़े के गोदाम से चेन व बटन के कट्टे चोरी करने वाले तीन आरोपियों को नूरवाला अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ बच्ची व राजू निवासी गीता कॉलानी व मोनू निवासी धमीजा कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक प्लास्टिक के दो कट्टो में सामान लेकर नूरवाला अड्डा पर खड़े है। कट्टो में चोरी का सामान होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान साहिल उर्फ बच्ची पुत्र सत्ता व राजू पुत्र रामू निवासी गीता कॉलानी व मोनू पुत्र इंतजार निवासी धमीजा कॉलोनी नूरवाला के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टो को खुलवाकर चेक करने पर भारी सख्या में चेन व बटन मिले। पूछताछ में आरोपियों ने सामान से भरे प्लास्टिक के दोनों कट्टे 18 मार्च की रात मोतीरात कॉलोनी में वेस्ट कपड़े के गौदाम से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में राजेश पुत्र रत्न सिह निवासी भूसली करनाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा चेन व बटन से भरे प्लास्टिक के दो कट्टे बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments