Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


जय गहलोत ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता के मुख्य विषय परिवर्तन लाने में युवा सक्रियता की शक्ति, समाज के आकार में शिक्षा का महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता के लिए वरदान व अभिशाप रहे। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए उनके संचार कौशल, अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के साथ जुड़ने का मूल्यवान मंच प्रदान करना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके सर्वांगीण विकास होता है। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्हें इसी तरह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जय गहलोत रहा। द्वितीय स्थान पर रिया और श्रुति रही। तृतीय स्थान पर तनु और महक रही। सांत्वना पुरस्कार वंश को दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.कॉम प्रथम वर्ष की मैटर प्रो. जागृति रानी द्वारा किया गया।

Comments