Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , समालखा : पाइट के छात्र बीसीए द्वितीय के सोदत्त ने राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में आयोजित हुई 17वीं राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।डीटीयू दिल्ली में आयोजित हुई ‘आह्वान 2024’ प्रतियोगिता में पाइट की कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में सोमदत्त ने स्वर्ण पदक जीता। डॉन बॉस्को कॉलेज में आयोजित हुई ‘स्पर्धा 2024’ प्रतियोगिता में पाइट की बैडमिंटन डबल्स (अनुराग दत्ता और गौरव) टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. जेएस सैनी, खेल अधिकारी डॉ.बजरंग राणा ने सभी विजेताओं का भव्य स्वागत किया।

Comments