घरों से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा. चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2024, समालखा चौकी पुलिस ने गांव भापरा में घरों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर शाम गांव भापरा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी ककरईया संत कबीर नगर यूपी हाल किरायेदार भापरा के रूप में हुई।
समालखा चौकी इचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव भापरा में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान धर्मेंद्र पुत्र रामजन निवासी ककरईया संत कबीर नगर यूपी हाल किरायेदार भापरा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक सप्ताह पहले गांव भापरा में अपने किराये के कमरे के साथ लगते घर में घूसकर एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मंजीत पुत्र ऋषि निवासी भापरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र से गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने करीब एक महीना पहले गांव भापरा में ही रात के समय एक अन्य मकान से मोबाइल फोन व पैसों से भरा गुल्लक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मुकेश पुत्र प्रेमसिंह निवासी भापरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी धर्मेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments