Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


खतरनाक हथियार के हमला करने मामले में 3 तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2024, थाना किला पुलिस ने राजाखेड़ी गांव में युवक व उसके परिजनों पर खरनाक हथियार के हमला करने मामले में तीन अरोपियों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान प्रदीप, संदीप व सत्यनारायण उर्फ लाली निवासी राजाखेड़ी के रूप में हुई। आरोपी प्रदीप व संदीप संगे भाई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया जहा से आरोपी संदीप व सत्यनारायण को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी प्रदीप से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना किला में राजेश पत्नी सत्यवान निवासी राजाखेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे है। छोटा बेटा सुमित बराना गांव में स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसी ब्रांच में ही गांव निवासी कुलदीप उर्फ सोनू सिक्योरिटी गार्ड लगा हुआ है। कुलदीप उर्फ सोनू कई दिन पहले कावंड लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। बेटे सुमित ने अपनी ड्यूटी के साथ ही 9 दिन तक कुलदीप की ड्यूटी भी की थी। अब भी कुलदीप उसके बेट सुमित पर अपनी ड्यूटी करवाने का दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर 10 अगस्त को सुमित के साथ कुलदीप की कहासुनी हो गई। सुमित अपने घर पर आ गया था। रात करीब 10:45 बजे बेटा सुमित व अमित घर पर सो रहे थे।तभी कुलदीप ने सुमित के पास फोन कर घर के बाहर बुलाया। सुमित ने घर से बाहर आने के लिए मना कर दिया।
कुछ समय बाद कुलदीप ने उनके मकान का दरवाजा खटखटाया आवाज लगाई। बेटा सुमित दरवाजे के पास गया और दरवाजा खोला। वह भी उठकर बेटे के पीछे पीछे बाहर निकली और देखा बेटे सुमित को सचिन उर्फ लाली ने पकडा हुआ था और कुलदीप तेजधार हथियार लकडी काटने वाले दरात से चोटे मार रहा था। संदीप ने लठ्ठ से वार किया। यह देख उसने बड़े बेटे अमित को आवाज लगाई और बीच बचाव करने लगी तो प्रदीप ने उसके भी दोनों हाथों पर चाकू से वार किये।
उन्होंने बचाव में शोर मचाया तो पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने सुमित को गंभीर चोट मारकर उसके हाथ का अंगुठा काट दिया।
बड़े बेटे अमित ने उसको व सुमित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टर ने सुमित को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहा सुमित का उपचार चल रहा है।
थाना किला में राजेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments