जब तक जिला समस्याओं से मुक्त नहीं होता जनता समाधान शिविर में जन सुनवाई जारी रहेगी: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-साफ सफाई अभियान में आम जन लें रूचि, जिले को बनायें साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त
-ग्रामीण मिल जुलकर रहें व भाईचारे को बढ़ाये: एसपी लोकेन्द्र सिंह
-समाधान शिविर में पहुंची 33 समस्याएं, समाधान के दिये निर्देश
BOL PANIPAT, 1 जनवरी। हरियाणा सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के जिला व उपमंडलो में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर नागरिकों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहे है। वर्ष 2025 के प्रथम दिन जिला सचिवालय सभागार में बुधवार को जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जब तक समस्याओं का खातमा नहीं होता तब तक समाधान शिविर में जन सुनवाई का कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनता समाधान शिविर की शुरूआत की। प्रशासन की तरफ से एसडीएम ब्रह्मï प्रकाश ने बुके देकर उपायुक्त का अभिवादन किया। उपायुक्त ने शिविर मेें उपस्थित अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन और जनता के बीच की अहम कड़ी है। समन्वय स्थापित करके अधिकारी समस्याओं का समाधान करें।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों को साफ -सुथरा रखें व इस स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें। उपायुक्त ने नव वर्ष की बेला पर युवाओं के लिए एक मैसेज दिया कि वे ट्रेफिक नियमों का पालन करें व बगैर हैलमेट के वाहन न चलायें। उन्होंने ट्रेफिक के नियमों का पालन करने के साथ साथ नशे से दूर होकर वाहन चलाने का विशेष तौर पर युवाओं से आहवान किया।
प्रार्थी समर वासी राज नगर ने उपायुक्त से दिव्यांग पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति कमजोर है। अगर सरकार की योजना का उन्हें लाभ मिलता है तो उनके जीवन में काफी सुधार होगा। उपायुक्त ने डीएसडब्लयूओ को इस मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता कृष्णदत्त वासी गवालड़ा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी रूकी हुई मजदूरी दिलवायें जाएं ताकि वे अपना आगे का जीवन यापन कर सकें। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अपनी पूरी व्याथा रखी। उपायुक्त ने जिला श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि वे अतिशीघ्रता से उपरोक्त व्यक्ति की रूकी हुई मजदूरी दिलवायें।
शिकायतकर्ता ईश्वर सिंह वासी रविदास मौहल्ला ने उपायुक्त से चैक में नाम बदलने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मेरा नाम ईश्वर है जबकि मेरे सभी दस्तावेज और पासबुक बैंक खाते में मेरा नाम ईश्वर सिंह है। बैंक द्वारा पूरे नाम का ब्यौरा न देने के कारण से बकाया चैक राशि आज तक मेरे खाते में प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उक्त राशि का चैक दुरूस्त करके दिलवाया जाएं। उपायुक्त ने एलडीएम को प्रार्थी की शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायतकर्ता रणधीर सिंह वासी मछरौली ने प्रशासन से प्रार्थना की कि पावर हाऊस के सामने पंचायत जमीन पर पाल बंधवाने के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन इस पर विभाग द्वारा सुनवाई नहीं हुई जिसके कारण पंचायती भूमि का पानी व गांव का बरसात का पानी हमारे खेत में आता है। इससे उनकी फसल प्रभावित होती है। उपायुक्त ने डीडीपीओ मनीष को इस मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपस में मेल मिलाप के साथ मिल- जुलकर रहें। उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं को गंभीरता से सुना व अधिकारियो को कम से कम समय में समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में पुलिस, पैंशन विभाग व क्रीड से जुड़ी 33 समस्याएं आई। जिनकी उपायुक्त ने गंभीरता सुनवाई की व अधिकारियों को शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में समय का ध्यान रखें व जो समस्याएं उनके विभाग से संबंधित मिलती है उन पर संज्ञान लें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीपीओ परविंद्रर कौर, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी, डीईटीसी पुनित शर्मा,विरेन्द्र ढूल एक्साइज, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, हुडा एसडीओ सुबेसिंह, आरटीए डॉ.नीरज, आयुर्वेद अधिकार संजय, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ.संजय आंतिल, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments