सीआईए वन पुलिस टीम ने असला सप्लायर को काबू किया.
BOL PANIPAT : 05 जनवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने असला सप्लायर को सेक्टर 18 मोड़ के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान अरविंद निवासी डिडवाड़ी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने गत वीरवार को सेक्टर 18 में निजामपुर पुलिया के नजदीक सनौली खुर्द गांव निवासी आरोपी विपिन को दो अवैध देशी पिस्तौल एक जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी विपिन ने पुलिस को बताया था उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। उसकी करीब 2 साल से डाहर निवासी कौशल के साथ दोस्ती है। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उसने कुछ दिन पहले 1 देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद कौशल से उधार में खरीदा था। और एक देसी पिस्तौल कौशल के दोस्त अरविंद निवासी डिडवाड़ी से 15 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी कौशल अब जानलेवा हमला व रंगदारी के मामले में पानीपत जेल में बंद है।
प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
रिमांड के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी की निशानदेही पर असला सप्लायर आरोपी अरविंद को सेक्टर 18 मोड़ के पास से काबू किया। पूछताछ में आरोपी अरविंद ने आरोपी विपिन को एक देसी पिस्तौल बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने असला बेचकर हासिल किए 15 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने शनिवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी विपिन को व पूछताछ के बाद आरोपी अरविंद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments