संगठन के लोकतांत्रिक गठन में बूथ समितियां बना अपना योगदान दे : डा. अर्चना गुप्ता
पानीपत के सभी मंडलों में बूथ समितियां पूर्ण रूप से शीघ्र गठित होंगी : दुष्यंत भट्ट
BOL PANIPAT : 7 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा एवं राजनैतिक संगठन है। हमारे संगठन का गठन सदैव लोकतांत्रिक प्रणाली से होता है।ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता ने स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पर पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवम् शक्ति केंद्र प्रमुख सहायकों की संगठन गठन सम्बन्धी एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे । डा अर्चना गुप्ता ने अन्य राजनीतिक दलों में परिवारवाद हावी है उनमें लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए सम्मान नहीं होता । डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है सभी शक्ति केंद्र प्रमुख तथा शक्ति केंद्र प्रमुख सहायक शीघ्र अति शीघ्र बूथ समितियां गठित कर संगठन के लोकतांत्रिक गठन में अपना योगदान दे।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन पर्व में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव होना है उस सब में अपनी सक्रिय हिस्सेदारी हम सब निभाना सुनिश्चित करे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने आश्वासन दिया कि पानीपत जिले के सभी बूथ पूर्ण रूप से समय पूर्व गठित होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा जिला संगठन के सभी कार्य करने में प्रथम स्थान पर रहा है अब भी सबसे पहले बूथ गठन करेगा।

Comments