Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 10, 2025 Tags: , , , , ,

– रक्तदान के महत्व को समझ कर अपने आस-पास के लागों को प्रेरित – डॉ. जगदीश गुप्ता

 BOL PANIPAT – शुक्रवार 10 जनवरी  2025, शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज की एन.एस.एस,  यूथ रेड क्रॉस व रेड क्रॉस ब्लड सेंटर पानीपत, श्री कैलाशी सेवा समिति फाउण्डेशन, अग्रवाल युवा क्लब,पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में अपना पक्ष के पूर्व संपादक रहे स्वर्गीय राकेश मित्तल की स्मृति में  दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही पूर्व संपादक राकेश मित्तल की स्मृति में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया गया। रक्तदान शिविर में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ पानीपत शहर व गांव से आए व्यक्तियों ने भी पूरे जोश के साथ बढचढ कर शिविर में भाग लिया और रक्तदान किया। शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि रहे आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व अपना पक्ष पत्रिका की तरफ से आए सम्मानि सदस्यों व स्वर्गीय राकेश मित्तल के परिवार जनों ने स्वर्गीय राकेश मित्तल को श्रदांजलि दी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि बताया कि कॉलेज की एन.एस.ए, यूथ रेड क्रॉस व रेड क्रॉस ब्लड सेंटर पानीपत, श्री कैलाशी सेवा समिति फाउण्डेशन, अपना पक्ष पत्रिका परिवार, अग्रवाल युवा क्लब,पानीपत के संयुक्त तत्वावधान अपना पक्ष के पत्रिका के संपादक रहे स्वर्गीय राकेश मित्तल की याद में रक्तदान शिविर के साथ-साथ आँखों व मधुमेह के फ्रि चैकअप शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है,लोगों को जीवन का मूल्य समझना चाहिए। हम में से हर एक को रक्तदान करना चाहिए। यह किसी की जान बचा सकता है और इसलिए आपको इसका महत्व समझना और अपने आस-पास के अन्य लागों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पानीपत शहर में श्री कैलाशी सेवा समिति फाउण्डेशन की तरह और भी कई एनजीओ इस समय-समय पर इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहती हैं। अंत में डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिविर के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक राजकुमार भारद्वाज जो टी सीरिज कंपनी व संस्कार टीवी पर भजन गाते हैं उन्होंने अपने भजनों से राकेश मित्तल को श्रदांजली अर्पित की। वहीं शिविर में रक्तदाताओं को गंगा जल के साथ-साथ तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए।

 रैड क्रॉस से सोसायटी की ओर से आई  डॉ. पूजा सिंहल ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वो जितनी बार भी आर्य कॉलेज में रक्तदान शिविर में आती हैं तो हर बार पहले से ज्यादा युवा रक्तदान करते हैं। जो हमारे समाज के लिए एक सकारात्मक सोच का निर्माण करता है।

कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराध सिंह,नेहा बंसल , डॉ. विजय सिंह, प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा ने रैड क्रॉस से आए डॉ. पूजा सिंहल व उनकी टीम का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया।

कॉलेज के एन.एस.एस. इकाई के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों के साथ-साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बढचढ कर भाग लिया और 69 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया।

इस अवसर पर आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, युवा अग्रवाल क्लब पानीपत से अखिलेश मित्तल, श्री कैलाशी सेवा समिति फॉण्डेशन से अशोक पंच कैलाशी,  और स्वर्गीय राकेश मित्तल के परिवार के साथ-साथ कॉलेज के शिक्षकगण व गैर शिक्षकगण वर्ग के सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments