महात्मा हंसराज जी के समर्पण दिवस पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में महासभा एवं हवन का आयोजन किया
BOL PANIPAT : महात्मा हंसराज जी के समर्पण दिवस पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 19 अप्रैल 2025 को महासभा एवं हवन का आयोजन किया। इस महासभा के अंतर्गत अनेक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यों के माध्यम से शिक्षाविद महात्मा हंसराज जी के जीवन को दर्शाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लघु नाटिका , भाषणों एवं कविताओं के माध्यम से महात्मा हंसराज जी के जीवन, संघर्ष, तथा उनके शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। साथ -ही-साथ स्कूल परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने बताया कि महात्मा हंसराज जी ने किस प्रकार अपने जीवन को शिक्षा और समाज सेवा के लिए अर्पित कर दिया था व समाज से बुराइयों का उन्मूलन किया। उन्होंने सभी बच्चों को महात्मा हंसराज जी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Comments