जी.डी गोयंका में हर्षोउल्लास से मनाया गया टैलेंट हंट
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में टैलेंट हंट बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें विद्यालय में नए सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया । टैलेंट हंट में प्री-नर्सरी से कक्षा बारहवीं के छात्रों ने भाग लिया । छात्रों ने अपने नृत्य कला और गायन कला द्वारा सभी का मन मोह लिया । नृत्य में कक्षा द्वितीय के अविराज ने प्रथम, तनम ने द्वितीय तथा हितांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । गायन कला में कक्षा छठी के वंश ने प्रथम चितेश ने द्वितीय तथा कक्षा तीसरी के रौनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वरिष्ठ नृत्य श्रेणी में कक्षा नौवीं के मिलन ने प्रथम, कक्षा चौथी के वीरेन ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की लक्ष्मी ने तृत्य स्थान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने नये छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने नए छात्रों के साथ-साथ सभी छात्रों को अपना शुभाशीष और मंगल कामना दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने भी नए छात्रों के साथ-साथ सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments