Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर की सहयोग की अपील.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2025 Tags: , , , , , ,

कोई व्यक्ति नशे की दवा खरीदने आए तो पुलिस को करें सूचित: उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह

BOL PANIPAT : 25 जून 2025, हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा-निर्देश देने के साथ ही उप पुलिस अधीक्षक समालखा श्री नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज अभियान के तहत प्रतिदिन अपने अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं।

अभियान के तहत बुधवार को पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे पर लगाम कसने के लिए नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान नशा मुक्त अभियान पुलिस की टीम ने पानीपत मे सिविल अस्पताल के पास व समालखा में बाजार में स्थित मेडिकल स्टोरों पर संचालकों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील करते हुए कहा की अगर मेडिकल स्टोर पर कोई व्यक्ति नशे की दवा की खरीद करने आता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। ताकि उन पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा सके। कुछ नशेड़ी किस्म के लोग सिरिंज का नशे के प्रयोग में इस्तेमाल करते है। अगर मेडिकल स्टोर संचालक ऐसी बातों पर थोड़ा सा ध्यान दे तो ऐसा होने से रोक सकते हैं। डॉक्टरों की पर्ची के बगैर दवा नहीं देनी चाहिए।

इस दौरान मौजूद सभी मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा अभियान के दौरान पुलिस की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया, साथ ही क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने औद्योगिक सेक्टर 29 में स्थित फैक्ट्रीयों में श्रर्मिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया, और नशा न करने की शपथ दिलाई। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में देने की अपील की गई ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments