समाधान शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 66 समस्याएं. हर समस्या पर अधिकारी हो गंभीर: निगम संयुक्त आयुक्त डॉक्टर संजय
-निश्चित समय अवधि में होगा समस्या का समाधान: पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स
-समाधान शिविर में पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची
BOL PANIPAT , 10 जुलाई । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रयासों से प्रदेश को नई पहचान मिल रही है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य प्रदेश में करवाने पर वे जोर दे रहे है। उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से हर वर्ग खुश है। हर व्यक्ति उनके द्वारा करवाये जा रहे कार्यों को लेकर उनकी प्रशंसा करता हुआ नजर आता है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जो इतने बड़े स्तर पर समाधान शिविर आयोजित हो रहे है।
निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में जन समस्याओं की सुनवाई करते कहा कि अधिकारी जनता समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का कम से कम समय में समाधान करना सुनिश्चित करें।
सीईओ डॉ किरण ने कहा कि जरूरतमंद के हित में ये समाधान शिविर लगाये जा रहे है। उन्होंने जिन विभागों की समस्याएं थी उन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुक्रवार को सभी पेंडेंसी क्लियर करके समीक्षा बैठक में भाग ले।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि जिन विभागों से संबंधित समस्याएं समाधान शिविर में ज्यादा आती है। अन्य विभाग की तुलना में उनकी ज्यादा जिम्मेदारी है वे पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने आप पर पूर्ण भरोसा होना चाहिए। जनता अधिकारियों द्वारा किये गए प्रयासों को लंबे समय तक याद रखेगी। इस धारणा को ध्यान में रखते हुए हमें जनता के प्रति अपनी कर्तव्य का निवर्हन करना है।
समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 66 समस्याएं प्राप्त हुई जिनमें ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी, पुलिस विभाग व कई अन्य विभागों से संबंधित थी। प्रार्थी चंचल वासी सोधापुर ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके पति को कैंसर है। वह चाय की दुकान चला कर घर का गुजर बसर करती है। उनकी स्थिति इलाज करने की नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। प्रार्थी सीमा वासी नूरवाला ने प्रशासन से दीनदयाल योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा। प्रार्थी रेखा वासी दीवाना ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत फसल का पंजीकरण करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
प्रार्थी दिनेश शर्मा वासी राज नगर वार्ड 6 ने प्रशासन से सोलर योजना की 51 हजार की सब्सिडी खाते में डलवाने के लिए अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने संबंधित विभाग को संज्ञान लेने की निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, डॉक्टर ललित वर्मा, एलडीएम राजकुमार, एसडीएम कृषि विभाग से सुधीर, डीपीओ परमिंदर कौर, खेल प्रशिक्षक सुषमा आदि मौजूद रहे।

Comments