Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जब से हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बनी है गरीब जनता के ऊपर कहर ढाया जा रहा है : सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 31, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सर्वजातीय पंचायत के अध्यक्ष सतपाल राणा ने आज एक प्रेसवार्ता विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि जब से हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बनी है गरीब जनता के ऊपर कहर ढाया जा रहा है जिसमें बिजली के बिलों के रेट बढ़ना गरीबों के राशन कार्ड काटना 50% कलेक्टर रेट बढ़ना और कानून व्यवस्था एक बहुत बड़ा मुद्दा होगा इस को लेकर के सर्वजातीय पंचायत 16अगस्त 2025 से एक बहुत बड़ा आंदोलन ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनीयो में हर चौक-चौराहे पर जाकर के किया जाएगा यह आंदोलन लगभग दो महीने चलेगा उसके बाद विशाल जुलूस के साथ जिला उपायुक्त पानीपत व महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और हर कॉलोनी के चौक-चौराहे पर रविवार के दिन जनता को साथ लेकर के मुख्यमंत्री हरियाणा का पुतला भी जलाया जाएगा क्योंकि जनता के साथ जो वादा खिलाफी भारतीय जनता पार्टी ने की है उसका जवाब लिया जाएगा राणा ने कहा हरियाणा में विपक्ष नाम की चीज समाप्त हो चुकी है और विपक्ष की भूमिका पानीपत जिले में सर्वजातीय पंचायत ही निभायेगी और जनता को साथ लेकर के जन आंदोलन हर रविवार को किया जाएगा और पुतला जलाया जाएगा लगभग 10 महीने बीजेपी सरकार बनने के बाद जो घोषणा पत्र और लोक लुभावने नारे चुनाव में दिए थे उन पर सरकार ने कोई घोर नहीं किया यह भी जनता के साथ एक विश्वास घात है

Comments