Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 83 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 अगस्त 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना चांदनी बाग पुलिस ने गंगापुरी रोड पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 83 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान गंगापुरी रोड़ वाल्मीकि बस्ती निवासी नवीन के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गंगापुरा रोड वाल्मीकि बस्ती निवासी नवीन नशा बेचने का अवैध काम करता है। नवीन थोड़ी देर में घर के बाहर गांजा बेचेगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने कॉलोनी में घर के बाहर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक हाथ में प्लास्टिक पोलोथिन पकड़े घर से बाहर आया। पुलिस टीम को देखकर युवक अंदर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नवीन पुत्र श्याम लाल निवासी गंगापुरी रोड़ वाल्मीकि बस्ती के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक पोलोथिन की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 89 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करीब 10 दिन पहले हरिद्वार से कम कीमत पर 1 किलो 500 ग्राम गांजा खरीदकर लाया। जिसमे से उसने 417 ग्राम गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। शुक्रवार को आरोपी बचे 1 किलो 83 ग्राम गांजा को लेकर बचने के लिए घर से बाहर ग्राहक की तलाश में निकला था।

आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस गहनता से पूछताछ करने के साथ आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments