खेल युवाओं को नई ऊर्जा व दिशा देते– गजेंद्र सलूजा
-श्रम विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
BOL PANIPAT ,19 सितंबर। जिला स्तर पर आयोजित श्रम विभाग की दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में समापन हो गया।
इस दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के स्थानीय प्रतिनिधि गजेंद्र ने कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क की भावना सिखाते हैं। जिला स्तर से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमा सकें। विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि गजेन्द्र सलूजा का बुके देकर स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने सभी खेलों का आनंद लिया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नई ऊर्जा व दिशा देते हैं। इस मौके पर श्रम विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी धर्मपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) विकास कालिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Comments