विजयादशमी पर्व पर उपायुक्त ने दी जिला वासियों को शुभकामनाएं
-बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 1 अक्टूबर। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें इससे प्रेरणा लेकर जीवन में सदैव सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए।
डॉ. दहिया ने कहा कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर बुराई का अंत करना हमें यह संदेश देता है कि अधर्म चाहे जितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंतत: विजय सत्य और धर्म की ही होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर पर आपसी सौहार्द, भाईचारा और एकता को मजबूत करें।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस पर्व के संदेश को आत्मसात करें और समाज को नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त व समरस बनाएं। उपायुक्त ने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि पर्व को हर्षोल्लास, परंपरा और मर्यादा के साथ मनाएं।

Comments