Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


“रन फॉर यूनिटी” में आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 31, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “रन फॉर यूनिटी” में आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानीपत विधायक प्रमोद विज रहे । इसी के साथ पानीपत मेयर कोमल सैनी, एस.पी., डी.एस.पी. आदि मौजूद रहे । मुख्य अतिथि प्रमोद विज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी में भाग लेने पहुंचे विद्यार्थियों और अन्य को जिला सचिवालय से 13, 17 सेक्टर हेलीपैड तक रवाना किया गया । इस अवसर पर प्रमोद विज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने के लिए बहुत बड़ा काम किया है उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व लगाया है देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा । आईबी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ नीतू, मनीष, कुलदीप के साथ स्वयंसेवकों और कैडेट्स द्वारा जिला सचिवालय पानीपत से सेक्टर 13 17 हेलीपैड तक रन फॉर यूनिटी में भाग लिया गया ।  तत्पश्चात कॉलेज में सभी स्वयंसेवकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर एक फिल्म दिखाई गई । कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि प्रतिवर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है । जिसके माध्यम से भारतीयों को एकता व भाईचारे का संदेश दिया जाता है । कॉलेज उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान ने कहा कि मानव जाति की सबसे बड़ी ताकत अटूट एकता है । एकता का जीवन में बहुत महत्व है । राष्ट्रीय एकता के बिना समाज में बड़े परिवर्तन की कल्पना भी नहीं की जा सकती । एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि किसी भी जटिल कार्य को हम एकता से सरलता और कम समय में हासिल कर सकते हैं ।  अपने लक्ष्य को प्राप्त करना और किसी भी कार्य को पूरा करने में राष्ट्रीय एकता का बहुत महत्व है । एकता से हम भारतीयों के बीच अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं । एन.सी.सी. संयोजक डॉ नरवीर ने कहा कि रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया जा रहा है ।  यह दिन देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है । राष्ट्रीय निर्माण में इन नेता का अतुल्य योगदान रहा है ।

Comments