Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 31, 2025 Tags: , , , , ,

-राष्ट्र ही सर्वोपरि है, भारत की एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सद्भावना बनाए रखने का ले संकल्प; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

BOL PANIPAT : 31 अक्तूबर 2025, जिला पानीपत पुलिस द्वारा 31 अक्तूबर शुक्रवार को देश के प्रथम गृहमंत्री व देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।
जिला सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित शपथ कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने सभी जवानों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने संबोधन में कहा कि देश के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में यह दिन मनाया जाता है। किसी भी देश की तरक्की, समृद्धि, सुख और शांति के लिए सबसे जरूरी है उस देश के लोगों का आपस का भाईचारा है। हमारा देश लगभग 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहा है। हमें 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली है। उस समय देश में 562 रियासतें थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी सुझबुझ, लगन, परिश्रम व अथक प्रयासों से सभी को एक सूत्र में बांधा। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करें।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला के सभी थानों व चौकियों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन
जिला पुलिस द्वारा इस अवसर पर जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया। रन फॉर यूनिटी को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज, जिला उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत जिला सचिवालय परिसर से हुई जो जीटी रोड से होते हुए सेक्टर 13/17 में हेलीपेड पर पहुची, यहा पर दौड़ का समापन हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों व जिला वासियों ने हिस्सा लिया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में पानीपत पुलिस ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों व स्टाफ को एकता, अखंडता और सद्भावना की शपथ दिलाई तथा उन्हें मोबाइल के दुरुपयोग, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशे के दुष्परिणाम व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नशे के विरुद्ध MANS मानस पोर्टल (1933) व साइबर अपराध की शिकायत हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

Comments