Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल लूट के चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व लूट गया मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 2, 2025 Tags: , , , , ,

बाइक चलाने व खाने पीने का शौक पूरा करने के लिए दिया था लूट की वारदात को अंजाम

BOL PANIPAT : 2 नवंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अमीरा गार्डन के पास फैक्ट्री श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने वाले चार आरोपियों को शनिवार शाम को उझा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी साहिल व जीतू, कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी अभिषेक व बतरा कॉलोनी निवासी संजय के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि उझा मोड़ के पास संदिग्ध किस्म के चार युवक दो बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान साहिल पुत्र इकरार, जीतू पुत्र सुनील निवासी विकास नगर, अभिषेक पुत्र लालू निवासी कृष्णा गार्डन व संजय पुत्र विजय निवासी बत्रा कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 26 अक्टूबर की रात अमीरा गार्डन के पास पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। लूट की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में फैक्ट्री श्रमिक संगम पुत्र रमेश प्रसाद निवासी गडवार बलिया यूपी हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने बाइक चलाने व खाने पीने का अपना शौक पूरा करने के लिए फरार अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments