Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन : घर में तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 20, 2025 Tags: , , , , ,

-आरोपी के पहले भी संगीन वारदातों के 11 मामले दर्ज है

BOL PANIPAT , 20 नवंबर , पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए आठ मरला चौकी पुलिस ने बिंझौल गांव में घर में तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोपी को बुधवार शाम को बिंझौल मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिंझौल गांव निवासी मंजीत के रूप में हुई है।

आठ मरला चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन नैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने गांव में अपना रौब जमाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

आरोपी पर पहले भी 11 मामले दर्ज

आरोपी मंजीत का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, चोरी, चोरी का प्रयास, लड़ाई झगड़े, आर्म्स एक्ट व एससी एसटी एक्ट इत्यादी वारदातो के 11 मामले दर्ज है। आरोपी उक्त मामलों में बेल पर जेल से बाहर आया हुआ है।

यह है मामला

आठ मरला चौकी में बिंझौल गांव निवासी सुरेश पुत्र महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 नवंबर को घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी मंजीत वहा आकर उसको गोली गलौच करने लगा। मंजीत ने ईट उठाकर घर की खिड़की पर फैक कर मारी। खिड़की की शीशे तोड़ दिए। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी कालर पकड़ कर मारपीट की। वह छुड़ाकर घर के अंदर जाने लगा तो आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन में सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments