Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पानीपत पुलिस की कार्रवाई. फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दी जा रही दबिश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 25, 2025 Tags: , , , , ,

-डेयरी में घूसकर युवक को चोट मारने के फरार चौथे आरोपी ने माननीय न्यायालय में किया सरेंडर, पूछताछ के बाद भेजा जेल

BOL PANIPAT , 25 नवंबर, पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
थाना किला क्षेत्र में डेयरी में घूसकर युवक को गंडासी व डंडों से गंभीर चोट मारने के मामले में साढ़े 4 महिने से फरार चल रहे चौथे आरोपी ने सोमवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर किया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। महादेव कॉलोनी निवासी आरोपी राम प्रसाद उर्फ राम ने पुलिस की दबिश के चलते सोमवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को कोर्ट से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों अश्वनी, सन्नी व आशु उर्फ अश्वनी के साथ मिलकर रंजिशन चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपियों महादेव कॉलोनी निवासी अश्वनी, आशु उर्फ अश्वनी व अशोक विहार कॉलोनी निवासी सन्नी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक गंडासी व बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना किला में महादेव कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र ब्रहमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह नशा मुक्त समाज सुधार समिति का प्रधान है और नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाता है। 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वह डेरी में पशुओं का चारा कर रहा था। तभी आशु उर्फ अश्वनी, राम, लखन, सागर, सन्नी व आशु डंडे व गंडासी से लैस होकर डेरी में आए। आरोपी राम व आशु ने पकड़ कर उसके सिर पर गंडासी से वार किये अन्य आरोपियों ने उसे पकड़े रखा। आरोपियों ने गंभीर चोट मारकर उसकी जेब से 3100 रूपए लूट लिए। वह जोर से चिल्लाया तो भाई मनवीर व सुशील आवाज सुनकर मौके पर आए। आरोपी उन्हें आते देख मौके से फरार हो गए। सभी आरोपी नशे के कारोबार से जुड़े हुए है। आरोपी जाते हुए उसे जांन से मारने की धमकी देकर गए है। थाना किला में राजकुमार कि शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments