Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


ऑफिस से नकदी और स्कूटी चोरी की वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 15, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 दिसंबर: सीआईए वन पुलिस टीम ने समालखा में वैश्य स्कूल के पास स्थित ऑफिस से मोबाइल, नगदी व स्कूटी चोरी की वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने मामले में पहल गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी समालखा वार्ड-4 निवासी गोपाल के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने चोरी की उक्त वारदात का बीते वीरवार को पर्दाफाश कर समालखा अनाज मंडी के पास से समालखा वार्ड नंबर 4 निवासी आरोपी गोपाल पुत्र संजय को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी गोपाल ने अपने एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह और उसका नाबालिग साथी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया था चोरी का मोबाइल फोन उसने अपने पास रख लिया था और स्कूटी उसका नाबालिग दोस्त ले गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर फरार नाबालिग आरोपी के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए शुक्रवार को आरोपी गोपाल को माननीय न्यायालय में पेश कर वहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया और आरोपी गोपाल को रिमांड अवधि पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना समालखा में मातापूली रोड समालखा निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका इंटरनेट का काम है और समालखा में वैश्य कॉलेज के पास ऑफिस किया हुआ है। 17 सितंबर को उसने अपनी स्कूटी ऑफिस के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे ऑफिस में बेड के सिरहाने मोबाइल फोन व 26 हजार रुपए रखकर सो गया था। रात करीब 2 बजे आंख खुली तो मोबाइल फोन, नगदी व स्कूटी नहीं मिली। अज्ञात चोर मोबाइल फोन, नगदी व स्कूटी चोरी कर ले गया। थाना समालखा में बिजेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments