Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


नववर्ष के उपलक्ष्य पर आई. बी.(पी.जी.) महाविद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जनवरी,2026 को नववर्ष के पावन उपलक्ष्य पर आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें गवर्निंग बॉडी सदस्य रमेश नागपाल , युधिष्ठिर मिगलानी , रवि गोसाईं , प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक , डॉ सुनीत शर्मा, डॉ. निधान सिंह  एवं बाकि स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली |संस्कृत विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती सोनिया ने पूरी विधि विधान के साथ इस हवन का शुभारम्भ मंत्रो उच्चारण के द्वारा किया |  महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने कहा  कि नववर्ष पर हवन यज्ञ आयोजित कर मन व वातावरण को शुद्ध किया जाता है | वेदों में कहा गया हैं कि घर की सुख शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना के लिए हवन करना हिन्दू धर्म में प्रमुख कर्म माना जाता है । उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी छात्र – छात्राओं की भागीदारी निश्चित करें |आज के हवन यज्ञ में डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. प्रवीण ,डॉ. सुनीता , डॉ. भगवंत कौर, प्रो हिमांशी ,प्रो ज्योति, प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती, प्रो अंजलि गुप्ता , राम मेहर शर्मा , टिंकू कुमार, संगीता एवं पूनम ने भी आहुति डाली. हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर स्टाफ के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments