Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय में प्रशासन के साथ हुई सभी ठेकेदारों की बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 26, 2026 Tags: , , , , ,

-प्रशासन की सभी ठेकदारों को सख्त चेतावनी जनवरी तक के सभी वेजिज क्लियर करें,
-फरवरी माह की सैलरी होली से पहले देना सुुनिश्चित करें: डीसी
श्रमिकों की जरूरतों को समझें, उनसे वादा खिलाफी ना करें: एसपी
-श्रमिकों के सभी वेजिज टाईम पर ना देनें पर होगी कार्यवाही: अरविन्द कुमार

BOL PANIPAT , 26 फरवरी। रिफाईनरी में श्रमिकों के वेतन और भत्तों को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने हेतु जिला सचिवालय में वीरवार को जिला प्रशासन के साथ रिफाईनरी के सभी ठेकेदारों की बैठक ली गई, जिसकी अध्यक्षता डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह और डायरेक्टर (रिफाईनरीज) अरविन्द कुमार, आईओसीएम के ईडी एम.एल. डेहरिया व डीईटीसी सार्थक कोहली भी उपस्थित रहे।
डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी ठेकेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी ठेकेदार अपनी-अपनी लेबर को बुलाकर शुक्रवार तक उनकी पेंमेंट करवाना सुनिश्चित करें, यही नहीं फरवरी माह की सैलरी भी होली के त्यौहार से पहले देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी ठेकेदार यह भी सुनिश्चित करें कि सभी श्रमिकों का 12 प्रतिशत पीएफ काटा गया है और 13 प्रतिशत ठेकेदारों की ओर से जमा करवाया गया है, कुल 25 प्रतिशत पीएफ होना चाहिए। इस रिकार्ड को दुरूस्त कर जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। कानून व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए सभी इंतजामात किए गए हैं। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं है। रिफाईनरी के नजदीक पानीपत जिला में लगते शराब के ठेकों को आगामी आदेशों तक बंद करने के लिए कहा गया है और करनाल की तरफ नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में हर आदमी की भागीदारी है। इसलिए श्रमिकों की मूलभूत जरूरतें पूरी करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह त्यौहारी सीजन है इसलिए उन्हें समय पर सारे वेतन भत्ते और सेलरी मिल जानी चाहिए। सभी ठेकेदार अपने सुपरवाईजरों व अन्य सबकांट्रेक्टरों के माध्यम से श्रमिकों के साथ संवाद स्थापित करें और उन्हें ये बाते भी बताएं।
डायरेक्टर (रिफाईनरिज) अरविन्द कुमार ने कहा कि यह सभी ठेकेदारों के लिए शर्म की बात है कि रिफाईनरी की क्षमता बढाई जा रही है और बड़ी-बड़ी कम्पनीयों को काम दिया गया है लेकिन वे श्रमिकों के हितों से खिलवाड़ कर रहें है। उन्होंने कहा कि जो चार्टर ऑफ डिमाण्ड श्रमिकों की तरफ से दिया गया है उसमें देखा जाए तो उनकी सभी मांगे जायज हैं, फिर भी उनके हितों से खिलवाड़ किया जा रहा हैै। अगर किसी कम्पनी से समय पर अदायगी नहीं की तो आईओसीएल इसमें कोई कौताही नही बरतेगा और उस कम्पनी को रिफाईनरी की ओर से ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। यही नहीं उसे दूसरे सार्वजनिक क्षेत्रों में भी ब्लैक लिस्ट करवाया जाएगा।

Comments