Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय पाई दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय पाई दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा कि गणित विषय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से विद्यार्थी बहुत लाभान्वित होते हैं। एक निर्धारित समय में प्रश्नों को हल करने से वो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होंगे। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ज्ञान एवं आत्मविश्वास बढ़ने के साथ साथ विद्यार्थी स्व-मूल्यांकन भी कर पाते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि गणित विभाग समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि लगभग 200 विद्यार्थियों ने इस  प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी प्रश्न गणित सम्बन्धी तथ्यों पर आधारित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

प्रथम स्थान:  प्रिया, स्वाती (बीएससी द्वितीय वर्ष)

द्वितीय स्थान: महक, स्नेहा (बीएससी तृतीय वर्ष)

तृतीय स्थान:  शंकर (बीसीए प्रथम वर्ष), सोनू मित्तल (बीकॉम प्रथम वर्ष)

सांत्वना पुरस्कार: हिमांशी (बीबीए प्रथम वर्ष)

इस अवसर को सफल बनाने में सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता, सहायक प्रो. संगीता, मनीष, कीर्ति, मुस्कान ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और उन्होंने गणित विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Comments