Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) कॉलेज, पानीपत के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा दिनांक 25 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

सह-संयोजक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह दिखाया तथा इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

प्रतियोगिता में ओजस्वी (डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर) ने प्रथम स्थान, उमंग (आई.बी. पीजी कॉलेज, पानीपत) ने द्वितीय स्थान तथा खुशी गुप्ता (जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments