गौवंश की हत्या कर मांस काटने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार. छुरी बरामद.
BOL PANIPAT , 01 अप्रैल : पत्थरगढ़ के खेतों में बेसहारा गौवंश की हत्या कर मांस काटने मामले में सीआईए टू पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को चौथे आरोपी को पत्थरढ़ गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पत्थरगढ़ गांव निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों गढ़ी बेसिक निवासी सरवर, अयुब उर्फ मल्लू, बंटी उर्फ मुरसलीन व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी दिलशाद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त छुर्री बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सरवर, अयुब उर्फ मल्लू व बंटी उर्फ मुरसलीन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, छुर्री, कुन्हाड़ी और गौवंश का मास बेचकर हासिल की नकदी में से बचे 7200 रूपए बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना सनौली में 13 फरवरी को पत्थरगढ़ गांव निवासी उधम सिंह, कुलदीप, राजेश व नरेंद्र ने पुलिस को दी एक शिकायत में बताया था कि उनके मोहल्ले में एक बेसहारा गाय थी। बीते कई दिनों से गाय गली में नहीं आई तो वे यमुना की तरफ तलाश करने गए। यहां शमेद्दीन के खेत में गाय की रस्सी खून से सनी हुई मिली। नजदीक ही गाय का सिर व अवशेष मिले। उसी जगह पर खोदकर देखा तो 8 से 10 गौवंशों के सिर व अवशेष मिले। यह गोकशी की घटना है। थाना सनौली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौ संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम की धारा 13(1), 13(3) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी गई थी। मामले की जांच कर बीएनएस की धारा 238बी, 305 इजाद की गई थी।

Comments