Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के युवा अधिवक्ता निखिल चुघ की पुस्तक लॉन्च. नागरिकों को बताए कानूनी अधिकार.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 2, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT । शहर के युवा अधिवक्ता, लेखक और विधि विशेषज्ञ निखिल चुघ ने अपनी नई पुस्तक “Legal Rights Every Citizen Must Know: FIR, Bail and Police Procedure Under India’s New Criminal Laws (BNSS 2023)” का विमोचन किया। यह पुस्तक आम नागरिकों को भारत के नए आपराधिक कानूनों के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है।

आज के समय में पुलिस प्रक्रिया, एफआईआर और जमानत से जुड़े नियमों की जानकारी का अभाव कई बार लोगों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों में डाल देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लेखक ने इस पुस्तक में जटिल कानूनी विषयों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत किया है, ताकि आम व्यक्ति भी अपने अधिकारों को आसानी से समझ सके।

इस पुस्तक में विशेष रूप से एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, जमानत के प्रकार, पुलिस की शक्तियां और सीमाएं, तथा नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को विस्तार से समझाया गया है। यह पुस्तक छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, और आम जनता के लिए उपयोगी है।

निखिल चुघ ने BA.LLB (H) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से, LL.M (संवैधानिक कानून) और MBA (Finance) कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से किया है तथा वे UGC NET क्वालिफाइड हैं। वे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

लेखक का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक कानूनी जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले सकें।

यह पुस्तक अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: https://nikhilchugh.in

Comments