Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“आपातकाल में घबराएं नहीं, जीवन बचाएं”—संदीप रत्तेवाल ने सिखाए फर्स्ट एड के गुर

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 6, 2026 Tags: , , , ,

इंडस्ट्री में लगे प्रशिक्षण शिविर में कर्मचारियों ने सीखे जीवन रक्षक कौशल, रेड क्रॉस की अनूठी पहल

BOL PANIPAT : 6 अप्रैल–भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के निर्देशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में सेंट जॉन एंबुलेंस, पानीपत द्वारा Devgiri Carpets Private Limited में प्राथमिक सहायता (First Aid) विषय पर एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अगुवाई रेड क्रॉस के सचिव गौरव रामकरण ने की तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री हरमेश चंद की देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण रहे फर्स्ट एड एक्सपर्ट संदीप रत्तेवाल, जिन्होंने अपने सहज, रोचक और व्यावहारिक अंदाज से पूरे सत्र को जीवंत बना दिया।
संदीप रत्तेवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपातकालीन स्थिति में घबराना नहीं, बल्कि सही समय पर सही कदम उठाना ही असली प्राथमिक सहायता है।” उन्होंने डी.आर.एस.ए.बी.सी. (D.R.S.A.B.C.), सीपीआर (CPR), रिकवरी पोजीशन तथा प्राथमिक उपचार के सुनहरे नियमों को इतने सरल और प्रभावी तरीके से समझाया कि प्रतिभागी पूरी तरह जुड़ गए।
प्रशिक्षण के दौरान केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि लाइव डेमो के माध्यम से घायल व्यक्ति को पट्टियाँ बांधना, रक्तस्राव रोकना और दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुँचाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों ने पूरे उत्साह, जिज्ञासा और सक्रिय भागीदारी के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। कई प्रतिभागियों ने इसे “जीवन में पहली बार इतना उपयोगी और व्यावहारिक प्रशिक्षण” बताया।

रत्तेवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर न केवल कार्यस्थल को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि आम नागरिकों को भी आपदा के समय मददगार बनने के लिए सक्षम बनाते हैं।
यह प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और सतर्क नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित कर गया।

Comments


Leave a Reply