जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल–वीरवार को जिला न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायाधीश के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अपने न्यायिक जीवन में इन्होंने निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा दिए गए निर्णय समाज में न्याय के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाले रहे हैं।
समारोह के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भावुक माहौल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि न्याय सेवा उनके लिए केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व रहा है। उन्होंने कहा कि पानीपत में उनका कार्यकाल उनके मन में सदा भावुक भरा रहेगा जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर विभिन्न जजों,अधिवक्ताओं और स्टाफ के सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।

Comments