Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “पेजमेकर फेस्टा प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में बी.कॉम.तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “पेजमेकर फेस्टा प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। पेजमेकर प्रतियोगिता एक ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिता है, जो विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता और तकनीकी कौशल को निखारने का एक सुंदर माध्यम है। यह प्रतियोगिता एक पुस्तक या बुकमार्क बनाने की कला की तरह है, जिसमें विद्यार्थी अपने विचारों को सुंदर डिज़ाइन और आकर्षक शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। पेजमेकर के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाते हैं, बल्कि नई तकनीकों को सीखने और उन्हें सही ढंग से प्रयोग करने का अवसर भी प्राप्त करते हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया । महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेजमेकर  जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच को सुंदर डिज़ाइन में बदलने का अवसर मिलता है। उन्हें इस बात पर गर्व है कि हमारे विद्यार्थी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नई-नई चीजें सीखने की प्रेरणा भी जगाती है ।उन्होंने सभी  विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेजमेकर प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, आत्मविकास और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहद सुंदर और आकर्षक पेजमेकर तैयार किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा की मेंटर सोनिया विरमानी के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में खुशी व  तनु ने प्रथम स्थान, रिया  व नैंसी ने द्वितीय स्थान, गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा काजल व पायल ने  सांत्वना  पुरस्कार प्राप्त किया । कॉलेज प्राचार्य द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Comments


Leave a Reply