Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


“साइबर सिक्योरिटी” ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप सेल और आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान  में “साइबर सिक्योरिटी” ट्रेनिंग प्रोग्राम  (आईबीएम स्किल बिल्ड द्वारा संचालित) का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह को डॉ शशि प्रभा (उपप्राचार्या),डॉ  किरण मदान, डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम कुमार, प्रो अजय पाल (संयोजक स्किल डेवलपमेंट कमेटी), प्रो.  माधवी  (संयोजिका, इंटर्नशिप सेल) द्वारा पौधा भेंट कर  किया गया ।कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में जरूरी है कि छात्र इंडस्ट्री के हिसाब से खुद को तैयार करें। इस डिजिटल युग में संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना अति आवश्यक है और साइबर सुरक्षा के  क्षेत्र में करियर के अनेक अवसर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है ।इस ट्रेनिंग का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी देना था। उप प्राचार्या   डॉ शशि प्रभा ने कहा कि  हमारा उद्देश्य हमेशा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना रहा है और इसलिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे कि  विद्यार्थियों में समस्याओं से निपटने की क्षमता विकसित हो सके।इंटर्नशिप सेल की संयोजिका माधवी ने  कहा कि आज हमारी निर्भरता इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों पर बढ़ गई है जिस के साथ साइबर क्राइम में भी वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों के लिए यह ज्ञान  आवश्यक है कि वह साइबर अपराध से किस तरह बच सकते हैं और  इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण को  कॉलेज में आयोजित किया गया ।इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन में सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा और दीप्ति का विशेष योगदान रहा।इस  ट्रेनिंग से 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए ।प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी हम ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे । सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम में डॉ चेतना, डॉ निर्मला ,प्रो अश्विनी,  स्किल कोऑर्डिनेटर शालू उपस्थित रहे। मंच संचालन  आंचल बत्रा द्वारा किया गया ।पूनम, गणेश और विष्णु का सहयोग सराहनीय रहा।

Comments


Leave a Reply